दूरदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून: दूरदर्शन केंद्र, देहरादून में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 03:01 AM (IST)
दूरदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट
दूरदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट

जागरण संवाददाता, देहरादून:

दूरदर्शन केंद्र, देहरादून में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दूरदर्शन में कुछ लोगों को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट की गई। इस पोस्ट को लेकर दूरदर्शन केंद्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

बता दें कि बीते दिनों दूरदर्शन केंद्र, देहरादून में तिरंगे के बगल शराब की बोतल रखी वीडियो वायरल हुई थी। इसे लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। हालांकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस प्रकरण में जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर डाला गया वीडियो एक साल पुराना बताया गया, लेकिन तब शिकायतकर्ता द्वारा इसे उच्चाधिकारियों को भेजने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इस बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दी गई। इसमें केंद्र में काम करने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र में आए दिन शराब पी जाती है। यह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहले से है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पोस्ट में देहरादून के साथ देश के कुछ और दूरदर्शन केंद्रों में इस तरह की गतिविधियां चलने का आरोप लगाया गया है।

जांच टीम ने डाला डेरा

दूरदर्शन में शराब कांड की जांच के लिए दिल्ली से टीम देहरादून पहुंच गई है। गुरुवार को जांच टीम ने दूरदर्शन केंद्र के स्टाफ और वीडियो में दिख रहे लोगों के बयान दर्ज किए।

chat bot
आपका साथी