दुष्कर्म के आरोपित के घर कुर्की नोटिस चस्पा

ऋषिकेश थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 09:11 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित के घर कुर्की नोटिस चस्पा
दुष्कर्म के आरोपित के घर कुर्की नोटिस चस्पा

ऋषिकेश : थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तपोवन निवासी अभिनव राय दुष्कर्म के आरोप में नामजद है। उन्होंने बताया कि अभिनव के खिलाफ एक विदेशी महिला ने छह अक्टूबर को दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित तब से लगातार फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्रनगर ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को आरोपित के तपोवन स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस मामले की विवेचना कर रही उप निरीक्षक शाहिदा परवीन ने बताया कि यदि आरोपित 10 नवंबर 2020 तक न्यायालय में हाजिर नहीं होता तो उक्त तिथि के पश्चात आरोपित के घर की कुर्की कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी