गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नहीं निकलेगा नगर कीर्तन

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विभिन्न गुरुद्वारों में सादगी के साथ मनाया जाएगा। नगर कीर्तन इस बार नहीं निकलेगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरुद्वारों और जत्थेबंदियों की आम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 08:10 PM (IST)
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नहीं निकलेगा नगर कीर्तन
शनिवार को सुभाष रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक निवास में शहर के विभिन्न गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर इस बार विभिन्न गुरुद्वारों में सादगी के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष शहर में निकलने वाली नगर कीर्तन इस बार नहीं निकलेगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरुद्वारों और जत्थेबंदियों की आम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। शनिवार को सुभाष रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक निवास में शहर के विभिन्न गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से गुरु गोविंद सिंह के 354वां प्रकाश पर्व सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार रेसकोर्स गुरुद्वारा के प्रांगण की जगह विभिन्न गुरुद्वारों में सूक्ष्म कार्यक्रम होंगे।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा। गुरुद्वारे अपने क्षेत्र में यह पर्व मनाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की कमेटी सुभाष रोड स्थित गुरुनानक निवास पर कथा कीर्तन करेगी। 

गुरुद्वारा रेसकोर्स के प्रधान बलबीर सिंह साहनी ने बताया किइस बार गतका टीम का प्रदर्शन, आतिशबाजी, पालकी साहिब की रवानगी इस बार शहर में देखने को नहीं मिलेगा। पटेलनगर गुरुद्वारा के महासचिव जगजीत सिंह, गुरुद्वारा गांधी ग्राम के प्रधान हरजिंदर कौर ने गुरुद्वारा के मॉर्डन किचन की सराहना की।

बैठक में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, देविंदर सिंह मान, अमरजीत सिंह भसीन, दर सिंह मान, जगजीत सिंह, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, कृपाल सिंह, देविंदर सिंह बिंद्रा, बलदीप सिंह, दलबीर सिंह, हरभजन सिंह आनंद, मक्खन सिंह आदि रहे।  

यह भी पढ़ें - Rishikesh News: श्री भरत मंदिर में 19 जनवरी को हिन्दू पंचायत का आयोजन

chat bot
आपका साथी