न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Nov 2017 10:35 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

शिक्षा के गढ़ से 'एकात्म मानव' वाले भारत का शंखनाद

जेएनएन, अल्मोड़ा। जनसंघ के गुरु एवं कुशल संगठक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर राष्ट्रीय कार्यशाला के जरिए शिक्षा, संस्कृति व बुद्धिजीवियों की नगरी से 'एक चैतन्य एक आत्मा' यानी एकात्म मानववाद वाले भारत वर्ष का शंखनाद हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रणनीतिकारों ने पं.दीनदयाल के देशभक्ति पर आधारित 'दैशिक शास्त्र' पर गहन चिंतन किया। इशारों में संघ विचारकों ने धर्म प्रधान भारत वर्ष को परम वैभव का शिखर प्रदान करने के लिए बाकायदा राष्ट्रवाद की पुरजोर पैरवी की। जिसमें पूरी दुनिया को एकात्म मानववाद की कड़ी से जोड़ा जाता है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. बदरीनाथ में लगी उत्तराखंड के यात्रियों की भीड़

जेएनएन, गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आते ही अन्य राज्यों के यात्रियों की संख्या कम हो रही है, पर उत्तराखंड के यात्री बदरीनाथ धाम में लगातार आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। खासकर मैदानी क्षेत्रों के यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर यहां के अन्य धार्मिक स्थलों तक भी जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. हवाई पट्टी के लिए भूमि चयन के कार्य में तेजी

जएनएन, चौखुटिया(अल्‍मोड़ा)। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो बैराठ नगरी के धामदेवल झला बेल्ट से जल्द ही वायु सेना के विमान उड़ान भर सकेंगे। यहां वायु सेना की हवाई पट्टी बनाने के लिए भूमि चयन की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। सेना द्वारा जारी मेप के आधार पर राजस्व टीम ने पहले चरण में प्रस्तावित भूमि का सीमांकन कर लिया है। वहीं खसरा-खतौनी से मिलान कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शनिवार को एसडीएम फिंचा सिंह चौहान ने प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया एवं सीमांकन को लेकर राजस्व कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. तीन कुंतल गो मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जेएनएन, रुद्रपुर। बरेली से रुद्रपुर के लिए गो-मांस की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन क्विंटल गोमांस बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार, इलेक्ट्रॉनिक्स कांटा जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. हरियाणा से लार्इ जा रही 335 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार 

जेएनएन, काशीपुर।  नशे के खिलाफ थाना आइटीआइ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आलू की बोरी के नीचे दबाकर अवैध शराब ले जाते एक ट्रक को जब्त किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद हुर्इ हैं। फिलहाल, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी