न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें। जिसमें आपको हर वो बड़ी खबर मिलेगी, जो आपसे सरोकार रखती है।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 08:57 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः रात नौ बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

सरकार की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने शुरू किया श्रमदान

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में सरकार की अनदेखी से त्रस्त ग्रामीण अब खुद ही मोटर मार्ग बनाने में जुट गए हैं। ग्रामीण दो साल से कटको पुनिया से मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी इस मांग की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2. बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़, थाली से ए-ग्रेड का चावल गायब

जेएनएन, बागेश्वर। उपजिलाधिकारी एसएस राणा मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालयों में छापा मार कार्रवाई कर मध्याह्न भोजन का परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की थाली से ए ग्रेड का चावल गायब मिला। आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार में भी कमी मिली। उन्होंने सीआरसी और जिला पूर्ति विभाग को आड़े हाथों लिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से जबाव तलब किया है। एसडीएम के छापेमारी से तमाम स्कूलों में दिनभर खलबली रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3. गहरी खार्इ में गिरी कार, एक की मौत; पांच लोग घायल

जेएनएन, टिहरी। प्रतापनगर के ताछला के पास हुए सड़क हादसे में हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गर्इ। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नरेंद्रनगर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. चार ग्राम स्मैक के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

जेएनएन, टनकपुर। सीमांत क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। जिसके चलते युवा नशे के आदी हो रहे हैं। नानकमत्ता से स्मैक लगाकर युवाओं को बेचने वाले ऐसे ही एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने चार ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5. गहरी खार्इ में गिरी मैक्स, सवार सभी लोग घायल

जेएनएन, चमोली। कर्णप्रयाग-ग्‍वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मैक्स सवार सभी लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र नारायणबगड़ में भर्ती कराया गया। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी