न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे

न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे। हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को दिए कोर्ट में पेश होने के आदेश। गोशाला में आग लगने से पांच मवेशी मरे, 35 झुलसे।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 13 Nov 2017 02:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Nov 2017 02:55 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरे

हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को दिए कोर्ट में पेश होने के आदेश

जेएनएन, नैनीताल। हाई कोर्ट ने सचिव स्वास्थ्य को बागेश्वर में ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर नहीं खोलने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कल 14 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ में नागरिक मंच बागेश्वर की जनहित याचिका पर यह सुनवाई हुई। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

2.कपकोट में ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 

जेएनएन, बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

3.गोशाला में आग लगने से पांच मवेशी मरे, 35 झुलसे 

जेएनएन, हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कटारपुर गांव में आधी रात एक पशुशाला में आग लग गई। अग्निकांड में पांच मवेशी मर गए, जबकि बुरी तरह झुलसे 35 मवेशियों का उपचार पशु चिकित्सकों के टीम कर रही है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4.आर्मी स्कूल के संविदा शिक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला 

जेएनएन, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में संविदा पद पर तैनात शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उनका शव पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

5.मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल

जेएनएन, रामनगर। गिरिजा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओ की ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक श्रद्धालु की टांग कट गई। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी