आज नए सिरे से तय होगे जिलों के जोन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिहाज से जिलों की जोन रविवार को तय होने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:20 AM (IST)
आज नए सिरे से तय होगे जिलों के जोन
आज नए सिरे से तय होगे जिलों के जोन

राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिहाज से जिलों की जोन रविवार को तय होने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश में आठ जून से शुरू होने वाली गतिविधियों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा हर सप्ताह कोरोना की संवेदनशीलता के हिसाब से जिलों को अलग-अलग जोन में बांटा जाता है। इसके लिए छह मानक तय हैं। इन मानकों में संक्रमण और टेस्टिंग आदि के बिंदू शामिल हैं। इसके अनुसार जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जाता है। अभी प्रदेश में नैनीताल रेड जोन में है और शेष जिले ऑरेंज जोन में हैं। अब रविवार को नए सिरे से जोन तय होने हैं। माना जा रही है कि इसमें कुछ जिलों के जोन बदल सकते हैं। वहीं, आठ जून से पूरे देश में अनलॉक वन के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने के साथ ही अन्य गतिविधियां भी शुरू होनी हैं। प्रदेश में इसके अनुसार क्या होना है। इस संबंध में भी गाइडलाइन रविवार को ही जारी होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी