डेंगू की रोकथाम के लिए अब नगर निगम अब ड्रोन से रखेगा नजर, अभियान शुरू

डेंगू के प्रभाव को रोकने और जानलेवा मच्छरों के लार्वा की खोज कर उसके खात्मे के लिए ड्रोन को मैदान में उतारा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 07:44 PM (IST)
डेंगू की रोकथाम के लिए अब नगर निगम अब ड्रोन से रखेगा नजर, अभियान शुरू
डेंगू की रोकथाम के लिए अब नगर निगम अब ड्रोन से रखेगा नजर, अभियान शुरू

ऋषिकेश, जेएनएन। नगर निगम ऋषिकेश ने डेंगू के प्रभाव को रोकने और जानलेवा मच्छरों के लार्वा की खोज कर उसके खात्मे के लिए ड्रोन को मैदान में उतारा है। मंगलवार की दोपहर नगर निगम प्रांगण में महापौर अनीता ममगाईं ने ड्रोन के जरिए डेंगू के खात्मे के अभियान का शुभारंभ किया। 

ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन ने डेंगू की रोकथाम के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि मच्छरों के लार्वा, गंदगी और जमा पानी की तलाश अब ड्रोन के जरिए की जाएगी। ड्रोन की मदद से तस्वीरें ली जाएगी और इन जानलेवा मच्छरों का खात्मा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन को जीपीएस तकनीक से लैस किया गया है और यह बहु मंजिला इमारतों की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। अनीता ममगाईं ने बताया कि अगले दो महीने मानसूनी मौसम के चलते डेंगू के दृष्टिगत बेहद संवेदन शील हैं। इसमें जागरूकता का ख्याल रखकर डेंगू से बचाव किया जा सकता है।  

स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर बल देते हुए ऑडिट कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मिनी प्रोजेक्ट का माइक्रो लेबल पर समीक्षा के लिए जल्द बैठक बुला ली जाए। 

यह भी पढ़ें: डेंगू फैलाने का कारण बने तो दर्ज होगा मुकदमा : डीएम

देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्मार्ट रोड, स्मार्ट टायलेट, वाटर एटीएम सीवर लाइन का अपग्रेडेशन मल्टी यूटीलिटी डक, स्मार्ट स्कूल इत्यादि के कार्य होने हैं। इस प्रोजेक्ट में देहरादून इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम का भी सहारा लिया जायेगा। वाटर सप्लाई और ड्रेनेज प्रबन्ध के लिए आगामी समीक्षा बैठक में कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीईओ देहरादून स्मार्ट सिटी, वीसी एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: डेंगू की रोकथाम को अभियान जारी, जल जमाव पर 24 भवन स्वामियों का चालान

chat bot
आपका साथी