सैन्य परिवारों का दर्द बयां कर रही है 'मेजर निराला'

फिल्म में मेजर निराला न सिर्फ युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाती है, बल्कि उन्हें अपने परिवार के साथ भी जोड़ती है। फिल्म में प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर ने गढ़वाली में गाने गाए।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 05:15 PM (IST)
सैन्य परिवारों का दर्द बयां कर रही है 'मेजर निराला'
सैन्य परिवारों का दर्द बयां कर रही है 'मेजर निराला'

देहरादून, [जेएनएन]: 'मेजर निराला' उत्तराखंड की सैन्य पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करती अनोखी गढ़वाली फिल्म है। फिल्म में मेजर निराला के परिवार की पीड़ा बताते हुए हर उस उत्तराखंडवासी के दर्द को बयां किया गया है, जिनका बेटा भारतीय सेना में है। यह फिल्म न सिर्फ युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाती है, बल्कि उन्हें अपने परिवार के साथ भी जोड़ती है। साथ ही गढ़वाली संस्कृति और पलायन की समस्या को भी फिल्म में प्रमुखता से उठाया गया है। 

प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर ने पहली बार गढ़वाली में गाना गाकर फिल्म को और खास बना दिया है। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित गढ़वाली फिल्म 'मेजर निराला' शुक्रवार को चकराता रोड स्थित एक सिनेमाघर में रिलीज हुई। मेजर निराला का मुख्य किरदार राजेश मालगुड़ी निभा रहे हैं।

इसके साथ ही इस फिल्म की निर्माता आरुषि पोखरियाल भी फिल्म में अभिनय कर रही हैं। मेजर निराला के परिवार के सैन्यप्रेम के जरिये यह बताया गया है कि उत्तराखंड के हर दूसरे परिवार से सैनिक बेटे पैदा होते हैं। देशप्रेम से जुड़े फिल्म के दृश्य भावुक कर देते हैं। 

फिल्म में स्थितियां ऐसी बनती हैं कि मेजर निराला अपने बेटे पर गोली चलाने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन गोली उनकी बीवी को लग जाती है। इस जुर्म में उन्हें 10 साल की सजा हो जाती है। पलायन का दर्द भी छलका फिल्म में पहाड़ी गांवों में हो रहे पलायन का दर्द भी छलका। 

साथ ही लोगों से अपना गांव नहीं छोड़ने की अपील की गई। यह समझाने की कोशिश की गई कि सफलता की ऊंचाई छूने के बावजूद दिल में गांव के प्रति प्रेम जरूर होना चाहिए। बड़े-बड़े कलाकार भी हैं फिल्म में फिल्म में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, हेमंत पांडे, राजेश मालगुड़ी, रेखा बधानी, अंकित कंडियाल मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: दून की फैक्ट्री में अभिनेता शाहिद कपूर ने बेचे ब्रेड और बिस्कुट

यह भी पढ़ें: एक्टिंग का शौक, मगर जिंदगी सिर्फ संगीत: जुबिन नौटियाल

यह भी पढ़ें: कंगना की राह पर चली उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड में गॉडफादर को बताया जरूरी

chat bot
आपका साथी