पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को पीटकर किया अधमरा, चार के खिलाफ मुकदमा

चार व्यक्तियों ने दो भाइयों को पीटकर अधमरा कर दिया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शावेज निवासी राजीव नगर ने बताया कि एक मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:25 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:07 PM (IST)
पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को पीटकर किया अधमरा, चार के खिलाफ मुकदमा
पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों को पीटकर किया अधमरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पुरानी रंजिश में चार व्यक्तियों ने दो भाइयों को पीटकर अधमरा कर दिया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शावेज निवासी राजीव नगर ने बताया कि एक मार्च को शाम करीब चार बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। तभी कुछ लोग आए और शावेज व उसके भाई को लोहे की रॉड से पीटने लगे। इसके बाद आरोपित उन्हें मृत समझकर लहूलुहान हालत में छोड़कर चले गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपितों की पहचान जुल्फकार व जुनैद निवासीगण धामपुर (उत्तर प्रदेश), अमजद निवासी नेहरू कॉलोनी व आसिफ निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है।

घर में घुसकर तोड़फोड़, तीन पर मुकदमा

राजपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ताहिर खान ने बताया कि उनका जाखन में मकान है। उस मकान में कुछ किरायेदार रखे हुए हैं। एक मार्च को कुछ लोग उस मकान में पहुंचे और किरायेदारों व उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि आरोपित विवेक अग्रवाल, उसकी पत्नी नीलम अग्रवाल और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिफ्ट का लालच देकर उड़ाए 44 हजार

गिफ्ट का लालच देकर एक ठग ने व्यक्ति के खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्लेमेनटाउन निवासी अनुपमा ने बताया कि 20 फरवरी को उन्हें एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को अमेजॉन का कर्मचारी बताते हुए अनुपमा से कहा कि उनका नाम गिफ्ट के लिए चयनित हुआ है। इसके बाद उसने अनुपमा को बातों में उलझाकर उनसे बैंक खाते की जानकार ले ली और खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। 

यह भी पढ़ें- अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस नेता की कार और कॉलेज के शीशे तोड़े, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी