दीवारों में कैद कर दी जिप्सी

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। यहा एक जिप्सी को दीवारों में कैद कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:55 PM (IST)
दीवारों में कैद कर दी जिप्सी
दीवारों में कैद कर दी जिप्सी

जागरण संवाददाता, देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। यहा एक जिप्सी को दीवारों में कैद कर दिया गया है।

जनता जन आदोलन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण खन्ना ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर इस लापरवाही को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि गाड़ी को निकलवाकर उसे प्रयोग में लिया जाए। हालाकि अफसरों का कहना है कि यह गाड़ी कंडम है और इसे नीलाम किया जाना है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि करीब दस साल पहले यह गाड़ी कंडम हो गई थी। छह साल पहले दीवार बनी है। गाड़ी की नीलामी के लिए तीन बार कोशिश की गई, लेकिन हो नहीं सकी। अब दोबारा से प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। गाड़ी चलने योग्य नहीं है, उसे कबाड़ में ही बेचा जाना है।

chat bot
आपका साथी