शीतकाल के लिए कल बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, आज पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना

Kedarnath Dham कल शनिवार को भैया दूज के अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया तड़के चार बजे से शुरू हो जाएगी और सुबह आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 06:49 PM (IST)
शीतकाल के लिए कल बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, आज पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार सबुह ठीक आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को सबुह ठीक आठ बजे कपाट शीतकाल के छह महीनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड ने बाबा की उत्सव डोली को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। सुबह तड़के चार बजे से मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब आने वाले छह महीनों तक भोले बाबा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में ही भक्तों के दर्शन देंगे।

छह महीने तक उच्च हिमालय में विराजमान रहने मे बाद अब शीतकाल के लिए भाले के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बताया कि शनिवसार सुबह ठीक आठ बजे केदारनाथ धाम कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व स्वंभू शिवलिंग पर घी का लेप से ढक देंगे। जिसके बाद तय समय पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुख्य द्वार को सीलबंद कर दिया जाएगा। भोले बाबा की उत्सव डोली को देवस्थानम बोर्ड ने सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। डोली अपने प्रथम रात्रि निवास के लिए फाटा-रामपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन यानी सात नवंबर को डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। आठ नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। सभी भक्त आने वाले छह महीनों के लिए यहीं पर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ मंदिर प्रभारी युद्ववीर सिह पुष्पवाण ने बताया कि उत्सव डोली को श्रृंगार किया जा रहा है।

आज पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदार की पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 18 मिनट तक की पूजा। इसके बाद उन्‍होंने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा की। पीएम ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

आज अन्नकूट के पर्व पर शुक्रवार दोपहर 11 बजकर 45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए। इसके बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। धाम के कपाट बंद होने से अब श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट कल भैया दूज के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली कल सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:- VIDEO: केदारनाथ धाम में पीएम मोदी, गर्भगृह में पूजा कर लिया आशीर्वाद; आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण

chat bot
आपका साथी