जुंबा नाइट में महिलाओं ने दिखाया हुनर

जागरण संवाददाता, देहरादून: राजपुर वूमेंस क्लब की ओर से क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में 'जुंबा नाइट' की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2017 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2017 08:40 PM (IST)
जुंबा नाइट में महिलाओं ने दिखाया हुनर
जुंबा नाइट में महिलाओं ने दिखाया हुनर

जागरण संवाददाता, देहरादून: राजपुर वूमेंस क्लब की ओर से क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में 'जुंबा नाइट' की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने एरॉबिक्स, लंजेस आदि डास की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डांस के जरिए महिलाओं ने हुनर के साथ ही एक्टिवनेस और फिटनेस का भी परिचय दिया।

शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने डांस का जमकर आनंद लिया। प्रस्तुतियों में एरॉबिक्स, लंजेस डास मूव्स का गजब का संगम देखने को मिला। इनमें जुंबा डांस खास आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें 200 सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्लब की निदेशक अमित त्यागी व सह निदेशक रश्मि त्यागी ने कहा कि क्रिसमस पर जुंबा कार्यक्रम का निर्णय इसलिए लिया गया कि डांस के माध्यम से महिलाएं स्वस्थ रह सकें। महिलाओं को फिटनेस के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में बीमारी प्रवेश नहीं करती। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं पारिवारिक जीवन से कुछ समय के लिए तनावमुक्त महसूस करती हैं। इस अवसर पर नवदीप कौर, श्वेता, प्रियंका चौधरी, हरदीप नरूला, कमलप्रीत कौर, अमित नंदन, चांदनी पाहुजा, निशा रानी, काजल थापा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी