पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं तो ऑनलाइन मुख्यालय सुनेगा फरियाद

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो अब आप वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा मुख्यालय से संवाद कर सकेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा एक जनवरी से शुरू की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने प्रत्येक शुक्रवार को ऑनलाइन शिकायतें सुनने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 06:40 PM (IST)
पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं तो ऑनलाइन मुख्यालय सुनेगा फरियाद
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रत्येक शुक्रवार को एक घंटा ऑनलाइन शिकायतें सुनने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो अब आप वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा मुख्यालय से संवाद कर सकेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा एक जनवरी से शुरू की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने प्रत्येक शुक्रवार को एक घंटा ऑनलाइन शिकायतें सुनने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे पुलिस कार्य में पारदर्शिता की ओर से एक कदम बताया है।

शनिवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि महत्वपूर्ण प्रकरण जिनमें शिकायतकर्ता पुलिस की जांच या कार्रवाई से संतुष्ट न हो, तो वे सीधा महानिदेशक व अन्य उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हैं। लेकिन, अब ऐसे शिकायतकर्ताओं को मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसी शिकायत की जांच-विवेचना की समीक्षा पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही कर ली जाएगी। पूर्व में ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता और जांच अधिकारी को पुलिस मुख्यालय बुलाया जाता था, जो कई बार शिकायतकर्ता के लिए संभव नहीं हो पाता।

दूरस्थ जिलों से भी मुख्यालय आने में शिकायतकर्ता को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12.00 बजे से 13.00 बजे तक पुलिस महानिदेशक या पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। जिसमें शिकायतकर्ता, जांच अधिकारी और विवेचना अधिकारी अपना-अपना पक्ष रखेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस जनपद स्तर पर जनपद प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी भी शामिल होंगे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया के तहत भी जरूरी है और साथ ही इससे पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी।

यह भी पढ़ें: रुड़की में पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, ढाई करोड़ की नकली दवाइयों का है मामला

chat bot
आपका साथी