देहरादून के सरोली पुल के नीचे मिला मानव अंग, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर में सोडा सरोला पुल के नीचे शुक्रवार को मानव अंग (कटा हुआ पैर) मिलने से हड़कंप मच गया। मानव अंग पीले रंग के प्लास्टिक के थैले में था। रायपुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 10:19 PM (IST)
देहरादून के सरोली पुल के नीचे मिला मानव अंग, पढ़िए पूरी खबर
रायपुर के सोडा सरोली पुल के नीचे से कटा हुआ पैर मिलने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर में सोडा सरोला पुल के नीचे शुक्रवार को मानव अंग (कटा हुआ पैर) मिलने से हड़कंप मच गया। मानव अंग पीले रंग के प्लास्टिक के थैले में था। रायपुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया, सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि पुल के नीचे मानव अंग पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि उक्त मानव अंग किसी व्यक्ति के बायें पैर के घुटने से नीचे का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मानव अंग को फॉरेंसिक साइंस लैब में रखा गया है। हत्या की आशंका को देखते हुए जिस जगह मानव अंग मिला, उसके आसपास भी छानबीन कराई जा रही है। इस संबंध में सभी थानों को सूचित कर कोई गुमशुदगी दर्ज होने पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की बात सामने आती है तो मानव अंग को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।

अस्पताल का जैविक कचरा तो नहीं

पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में मिला मानव अंग किसी अस्पताल का जैविक कचरा भी हो सकता है। मानव अंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे किसी मशीन से काटा गया है। इसलिए आसपास के अस्पतालों का डाटा भी चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल में जो क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिले हैं, उनसे भी मिलान करने की कोशिश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-देहरादून में एक प्रेम विवाह का हुआ अंत, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

chat bot
आपका साथी