होली मिलन में सामाजिक संदेश संग बिखरे लोक रंग

राजधानी देहरादून में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सामाजिक संदेश के साथ ही लोक रंग भी देखने को मिले।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 28 Feb 2018 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Feb 2018 04:18 PM (IST)
होली मिलन में सामाजिक संदेश संग बिखरे लोक रंग
होली मिलन में सामाजिक संदेश संग बिखरे लोक रंग

देहरादून, [जेएनएन]: मातृ मंडल सेवा भारती की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में हर संभव सहयोग करने का संकल्प भी लिया गया। 

तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बाद में 'मल दे गुलाल मोहे आइ होली.., अपने ही रंग से रंग.. होली गीतों पर झूमें और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। इससे पूर्व सदस्यों ने संस्था की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा केंद्रों की भी जानकारी दी और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष रीता गोयल, मीडिया प्रभारी मंजू जैन, मंजू कटारिया, गीता सरीन, सपना नंदा, सुधा भट्ट, मंजू सरीन समेत कई अन्य उपस्थित रहीं। 

वहीं, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद (गढ़ी शाखा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर नारियों का सम्मान किया गया। इनमें शांति रावत, पार्वती देवी, सीता थापा, एसएस थापा शामिल थे। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए सागर गुरुंग, आदर्श कुकरेती, जग प्रसाद भटराई, नरेंद्र, आचार्य विपिन जोशी, चंदन नेगी, रवि जोशी, राज त्रिलोचन कुकरेती, कमला उप्रेती, हरि प्रसाद, श्रीनिवास नौटियाल, अनुज नौटियाल समेत कई अन्य थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह बिष्ट, संगठन केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव चंद्रशेखर जोशी, कांवली शाखा के संरक्षक प्रकाश चंद्र लोशाली, गढ़ी शाखा की अध्यक्ष बबीता शाह उपस्थित रहे। 

इधर, टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता है। 

कांग्रेसियों ने मनाई होली 

धर्मपुर प्राचीन शिव मंदिर में महानगर कांग्रेस व धर्मपुर व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि होली पर्व पर राजनेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज मेसोन समेत कई मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: सौहार्द से खेलें होली, पुख्ता रखें इंतजाम

यह भी पढ़ें: होलाष्टक में आठ दिन तक नहीं होंगे शुभ कार्य, राशि के मुताबिक अर्पित करें लकड़ी

chat bot
आपका साथी