पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमयी हुई उत्तराखंड की भूमि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह देवभूमि का नजारा देखने लायक था। समूचे पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्तराखंड की धरती योगमयी हो गई। शहरों, कस्बों और गांव तक योग शिविर आयोजित किए गए।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 09:22 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 04:47 PM (IST)
पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमयी हुई उत्तराखंड की भूमि
पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमयी हुई उत्तराखंड की भूमि

देहरादून, [जेएनएन]: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह देवभूमि का नजारा देखने लायक था। समूचे पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्तराखंड की धरती योगमयी हो गई। शहरों, कस्बों और गांव तक योग शिविर आयोजित किए गए। इनमें हजारों लोगों ने भाग लिया।  

योग दिवस के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चारों धामों, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदीरनाथ और केदारनाथ में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं नैनीताल स्थित नैनीझील में भी छात्र योग करते देखे गए। नेता, मंत्री, जनप्रतिनिधि, आम व्यक्ति, छात्र, बच्चे, बुजुर्ग, महिला आदि ने योग शिविरों में शिरकत की।  

देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विश्वभर में जब आज लोग योग कर रहे होंगे, लेकिन भारत की उस भूमि का ख्याल भी उनके जहन में होगा जहां से योग की उत्पत्ति हुई। 

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक ही नहीं व्यक्ति को मन से भी स्वस्थ रखता है। ये ईश्वर तक पहुंचने का भी मार्ग है। आयुष मंत्री डा हरक सिंह रावत हजारों वर्ष पहले हमारे श्रषि मुनियों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को स्वस्थ जीवन का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक विश्वव्यापी अभियान का रूप दिया।उन्होंने स्वस्थ व स्वच्छ उत्तराखंड का संकल्प दोहराया।

रुड़की में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के नेहरू स्टेडियम में भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की ओर से योग कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासी योगाभ्यास को पहुंचे। बीइजी के पवेलियन ग्राउंड में सैनिकों में भी योग के प्रति उत्साह देखने को मिला। 

उत्तरकाशी में जिला प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाया गया। जिसमें विधायक गोपाल रावत, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण , जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एसपी ददन पाल सहित अधिकारियों ने भाग लिया। भाजपा की ओर जीजीआईसी उत्तरकाशी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका की ओर से पालिका सभागार में योग शिविर लगाया। जिसमें विदेशी साधको के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया। आदर्श सांसद गांव बौन में योग शिविर लगाया गया।

हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा योग भारत की प्राचीन परंपरा है। आज पूरी दुनिया योगमय हो चुकी है। यह गौरव की बात है। वहीं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा विश्व को योग भारत की देन है। 

कुमाऊं के चंपावत में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित समारोह का उद्घाटन किया। गोरल मैदान में योग शिक्षकों ने साधकों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। योग करने  के लिए जनप्रतिनिधि, जिलास्तरीय अधिकारी, स्कूली बच्चे और तमाम  लोग सुबह से ही मैदान में जुटे रहे। 

रामनगर उज्जवला योग समिति और महाविद्यालय योग विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पैठपड़ाव में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया । योग प्रशिक्षक नितिन धोमने ने योग का अभ्यास कराया। विद्यायक दीवान सिंह बिष्ट ने योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। 

अल्मोड़ा में कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में योग समारोह आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने योग दिवस की बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से आज भारत के साथ 130 देश योग दिवस मना रहे है। तन और मन को तंदरुस्त रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना होगा। 

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। सुबह साढ़े छह बजे तमाम अधिकारी, कर्मचारी, वरिठ नागरिक, महिला-पुरुष, स्कूली बच्चे सैकड़ो की संख्या में सिमकनी मैदान में जुटे। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की जननी है। यह समूचा क्षेत्र विश्व में योग की राजधानी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश का प्रत्येक नागरिक योग का ब्रांड एंबेसडर बने इसके लिए जरूरी है वह इस क्षेत्र की पावनता को बनाए रखने के लिए भारत स्वछता अभियान को पूर्ण रुप से सफल बनाएं।

पौड़ी में  मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग दिवस का जिला पंचायत अधयक्ष दीप्ति रावत. प्रभारी जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने दीप प्रजवलित कर शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक ललित कुकरेती ने योग कराया। 

योगमयी हुई उत्तराखंड की भूमि, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: वॉक फॉर योगा के जरिये दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश

PICS: वॉक फॉर योगा के जरिये दिया स्वस्थ रहने का संदेश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः खत्म हो सकती है मेडिकल फीस में रियायत

chat bot
आपका साथी