पहाड़ी दरकने से चार घंटे बाधित रहा हाईवे

संवाद सूत्र त्यूणी त्यूणी-हनोल-पुरोला हाईवे पर मैंद्रथ के पास शुक्रवार सुबह पहाड़ी दरक ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 03:02 AM (IST)
पहाड़ी दरकने से चार घंटे बाधित रहा हाईवे
पहाड़ी दरकने से चार घंटे बाधित रहा हाईवे

संवाद सूत्र, त्यूणी: त्यूणी-हनोल-पुरोला हाईवे पर मैंद्रथ के पास शुक्रवार सुबह पहाड़ी दरक गई, जिससे सड़क पर भारी मात्रा में आए मलबे-बोल्डर की वजह से वाहनों का संचालन चार घंटे ठप रहा। इसके कारण बीच रास्ते में फंसे सैकड़ों लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर तहसीलदार केडी जोशी ने लोनिवि चकराता के अधिकारियों को तुंरत मार्ग खोलने के निर्देश दिए। जेसीबी आने के बाद दोपहर बाद हाईवे खोला गया।

गुरुवार रात को तेज बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मैंद्रथ गांव के पास पहाड़ी दरकने से त्यूणी-हनोल-पुरोला हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा-बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही चार घंटे बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने से देव दर्शन को महासू मंदिर हनोल जाने वाले कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे रहे। देहरादून-उत्तरकाशी दोनों जिले और हिमाचल को जोड़ने वाले त्यूणी-हनोल-पुरोला हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। तहसीलदार त्यूणी कृष्णदत्त जोशी ने लोनिवि अस्थाई खंड चकराता के अधिकारियों को निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन के हरकत में आने से लोनिवि ने मार्ग से मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मौके पर भेजी गई। जिससे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। लोगों ने कमजोर पहाड़ी वाले भूस्खलन जोन में सड़क सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी