हाथरस में युवती की हत्या के दोषियों को मिले फांसी

उप्र के हाथरस में युवती की निर्मम हत्या के मामले में ऋषिकेश में भी आक्रोश कम नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:06 AM (IST)
हाथरस में युवती की हत्या के दोषियों को मिले फांसी
हाथरस में युवती की हत्या के दोषियों को मिले फांसी

1 आरएसएच 12, 13, 14-

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : उप्र के हाथरस में युवती की निर्मम हत्या के मामले में ऋषिकेश में भी आक्रोश कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने इस घटना की निंदा की और उत्तर प्रदेश पुलिस व सरकार का पुतला फूंका।

उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में मंच कार्यकत्र्ताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार व पुलिस का पुतला फूंका। इस मौके पर सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, प्रवीण जाटव, विनय दुबे, सरस साहनी, कुमकुम साहनी, महादेव यादव, राम सिंह, जोगिदर बाबा साहनी, अकलू साहनी, रामजी साहनी आदि शामिल थे।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकत्र्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। संगठन के नगर मुख्य संगठक मुकेश कुमार जाटव ने युवती की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर दोषियों को पनाह देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में हृतिक कुमार वाल्मीकि, आकाशदीप, छोटू राम अरुण कुमार, मोहन सिंह, रवि कुमार आदि शामिल रहे।

युवती की आत्मा की शांति को प्रार्थना

नगर निगम प्रशासन ने हाथरस में युवती की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही युवती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गुरुवार दिन में 11 बजे नगर निगम प्रांगण में आयोजित सभा में नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। दोषियों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई दरिदा किसी बेटी की तरफ आंख उठाकर देखें तो उसकी रूह तक कांप जाए।

कैंडल जलाकर मृतका की आत्मशांति के लिए की प्रार्थना

डोईवाला : उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, शंकर सिंह कन्याल व जितेंद्र बिष्ट ने कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा की मांग उठाई। भाजपा महिला मोर्चा की डोईवाला अध्यक्ष चंद्रकला ध्यानी ने डोईवाला चौक पर कैंडल जलाकर मृतका की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा के सुंदर लोधी, रवि पाल, रागनी जोहरी, पूनम तोमर, राम मूर्ति ताई, निर्मला देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद थे। उधर, माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद राजेश भट्ट मनवर सिंह नेगी, नवीन चौधरी, प्रवीन कन्नौजिया ने भी घटना की निदा की। कांग्रेस के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बाबी व ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर घटना की निदा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, सुनील दत्त, जसवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, सभासद अब्दुल कादिर, अनीस अहमद, रविद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी