हरेला पर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

जागरण संवाददाता, देहरादून: हरेला पर्व पर कई क्षेत्रों में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 08:02 PM (IST)
हरेला पर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
हरेला पर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

जागरण संवाददाता, देहरादून: हरेला पर्व पर शहर में कई स्थानों पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों में हरेला पर्व मनाया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ पौधे रोपे।

सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजपुर रोड की ओर से हरेला मार्च निकाला गया। जिसे राज्य पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरेला शब्द का स्रोत हरियाली है। इस पर्व का कृषि से विशेष संबंध है।

वहीं आंबेडकर नगर मंडल की ओर से रामप्यारी आर्य कन्या पाठशाला, खुड़बुड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मन्नूगंज में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर हुई हरेला चित्रकला प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर आता है। उधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधायक ने ट्राइकॉन और फिक्की फ्लो की ओर से महिला हरिता कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान पौधरोपण कर हरेला की खुशी मनाई गई। इस दौरान आंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्वशी, विपिन खंडूड़ी, गोपाल पुरी, पवन त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, पार्षद सविता ओबराय, वार्ड अध्यक्ष पूनम, सुबोध, अनूप गोयल, विमला गौड़ आदि मौजूद रहे। जन जागरूकता रैली निकाली

उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से हरेला पर्व पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में करीब 150 लोग शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने लोकपर्व हरेला की जानकारी दी। परिषद के बैनर तले शास्त्रीनगर स्थित पेट्रोल पंप से रैली शुरू की गई। रैली के दौरान मुख्य वक्ता डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य देवेंद्र भसीन ने कहा कि इस पवित्र पर्व से पर्यावरण की रक्षा का संदेश मिलता है। अब प्रवासी उत्तराखंडी भी इसे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। महानगर इकाई के संयोजक जयमल सिंह नेगी ने कहा कि भारत को बचाना है तो हिमालय को बचाना जरूरी है। रैली जोगीवाला, मसूरी बाईपास, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी होते हुए गढ़वाली कॉलोनी पहुंची। वहां स्थानीय निवासी ताजवर सिंह नेगी के सहयोग से सामुदायिक केंद्र शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान आंनद सिंह रावत, ऋषिराज डबराल, युद्धवीर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अभिषेक शाही, सुरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी