दून में एफआरआइ के पास दिखा गुलदार, दहशत में लोग Dehradun News

एफआरआइ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 01:11 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 01:11 PM (IST)
दून में एफआरआइ के पास दिखा गुलदार, दहशत में लोग Dehradun News
दून में एफआरआइ के पास दिखा गुलदार, दहशत में लोग Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। एफआरआइ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में कॉम्बिंग करने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

दून के विभिन्न स्थानों पर गुलदार की धमक नजर आ रही है। सहस्त्रधारा रोड स्थित कालोनियों में पिछले कुछ दिन पहले गुलदार नजर आया। इसके बाद अब एफआरआइ के निकट भी गुलदार दिखने से लोगों में दहशत है।

फुलसनी निवासी अंकित ने बताया कि वह रात को करीब पौने 11 बजे गढ़ी स्थित दुकान से वापस घर की ओर आ रहे थे। इस बीच मसंदावाला के समीप में एफआरआइ के सामने एक दीवार पर गुलदार बैठा दिखाई दिया। स्ट्रीट लाइट की रोशनी में गुलदार दूर से ही साफ नजर आ रहा था। उसे देख वह सहम गए और तेजी से वहां से निकल गए। 

यह भी पढ़ें: इन कॉलोनियों में सतर्क होकर घर से निकलें, घूम रहा है गुलदार Dehradun News

उन्होंने बताया कि एक-दो दिन पहले भी एक ट्रैक्टर चालक ने रात को इसी क्षेत्र में गुलदार देखा था। वहीं, क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने रात में घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। उन्होंने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया ऐसी कोई जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को क्षेत्र में गश्त कर वस्तुस्थिति का पता लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शिकार के तरीके नहीं सीख पा रहे गुलदार के शावक, जानिए वजह

chat bot
आपका साथी