उत्तराखंड में अब लव जिहाद पर बनेगा सख्त कानून, शासन ने मुख्यालय से मांगी रिपोर्ट

लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने को शासन ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट तलब की है। शासन ने पुलिस मुख्यालय को कहा है कि कानून बनाए जाने के लिए मंतव्य सहित सुस्पष्ट आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 08:09 AM (IST)
उत्तराखंड में अब लव जिहाद पर बनेगा सख्त कानून, शासन ने मुख्यालय से मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड में अब लव जिहाद पर बनेगा सख्त कानून, शासन ने मुख्यालय से मांगी रिपोर्ट।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में जानबूझकर विवाह या गुप्त एजेंडे के जरिये धर्म परिवर्तन के खिलाफ पहले से मौजूद कानून के बाद अब लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने को शासन ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट तलब की है। शासन ने पुलिस मुख्यालय को कहा है कि कानून बनाए जाने के लिए मंतव्य सहित सुस्पष्ट आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश में उत्तर प्रदेश की भांति लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने के लिए लगातार मांग की जा रही है। इसी संबंध में कुछ समय पहले उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक दर्शन भारती ने अनुरोध पत्र सरकार को सौंपा गया था। शासन ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर रिपोर्ट देने को कहा है। दरअसल, प्रदेश में धर्म परिवर्तन के संबंध में पहले ही कानून बन चुका है।

सरकार वर्ष 2018 में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता विधेयक पारित कर इसे कानून बना चुकी है। इस कानून के अनुसार बलपूर्वक धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ में आने पर सख्ती से निपटा जाएगा। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के मामले में न्यूनतम दो वर्ष की जेल व जुर्माने दोनों का प्रविधान है। धोखे से धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मां-बाप, भाई-बहन पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की व्यवस्था भी कानून में है।

इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अगर धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से विवाह किया गया तो धर्म परिवर्तन अमान्य होगा। धर्म परिवर्तन के लिए जिला मजिस्ट्रेट या कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष एक माह पहले शपथ पत्र देना होगा। हालांकि, लव जिहाद पर कानून बनेगा या नहीं इस बारे में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

हरीश रावत ने प्रीतम व कांग्रेस विधायकों की पीठ थपथपाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने विधानसभा में जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने के लिए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस विधायकों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन से सड़क तक बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के साथ ही कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष समेत सभी विधायक बधाई के पात्र हैं। पार्टी का प्रदर्शन जोरदार रहा है। कांग्रेस के युवाओं ने बेरोजगारी पर विधानसभा का घेराव किया। उन्होंने वन अधिकार मंच समेत विभिन्न संगठनों के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भी उन्हें बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है। कांग्रेस इस परिवर्तन के संदेश को लेकर जनता तक जाएगी।

यह भी पढ़ें- बगैर अनुमति धर्म बदलकर शादी करना पड़ा भारी, एडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा

chat bot
आपका साथी