बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें : किरण बेदी

एक अच्छा अधिकारी पूरे विभाग को अच्छा बना कर सशक्त समाज निर्माण में योगदान देता है। वहीं बुरा अधिकारी विभाग सहित समाज को कमजोर करने का काम करता है। इसलिए शिक्षक व अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करें। उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। यह बात शेम्फोर्ड दून स्कूल के वार्षिकोत्सव में पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:27 AM (IST)
बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें : किरण बेदी
बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें : किरण बेदी

जागरण संवाददाता, देहरादून: एक अच्छा अधिकारी पूरे विभाग को अच्छा बना कर सशक्त समाज निर्माण में योगदान देता है। वहीं बुरा अधिकारी विभाग सहित समाज को कमजोर करने का काम करता है। इसलिए शिक्षक व अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करें। उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। यह बात शेम्फोर्ड दून स्कूल के वार्षिकोत्सव में पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने कही।

शनिवार को शेम्फोर्ड दून स्कूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए किरण बेदी ने कहा कि बच्चे एक पौधे की तहत होते हैं। उन्हें अच्छे संस्कारों से सींच कर बढ़ा करना चाहिए तभी वह भविष्य में सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे पाएंगे। उन्होंने कहा यह हम पर है हमें आने वाले कल में क्या चाहिए, इसलिए आज से ही प्रयास करना होगा। उन्होंने कहाकि बच्चों को सही दिशा देने की जिम्मेदारी शिक्षकों के साथ अभिभावकों पर भी हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के शिक्षकों और अभिभावकों को भी मंच में पुरस्कृत किया जाना चाहिए क्योंकि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पुदुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल ले. जनरल एके सिंह ने छात्रों को जीवन में अपनी रूचि के आधार पर ही कॅरियर चुनने पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एकता को जीत का सूत्र बनाते हुए 'हमने सुना है एक है भारत' पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने जर्मन, मैक्सिकन, फ्लैमिंको नृत्य कर दर्शकों की तालियां बटोरी। छात्राओं ने बृज नृत्य कर समारोह में रंग जमा दिया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या बेला सहगल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष विजन नागर ,स्कूल के निदेशक शैलेंद्र बैंजमिन, प्रशासनिक अधिकारी केके शर्मा, स्कूल के उपाध्यक्ष अजय नागर, प्रधान अध्यापिका मीता असवाल सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी