उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मी 13 को बनाएंगे आंदोलन की रणनीति, जानिए क्या है मांग

जनरल-ओबीसी कार्मिकों धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अब 13 सितंबर को आहूत बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 06:57 PM (IST)
उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मी 13 को बनाएंगे आंदोलन की रणनीति, जानिए क्या है मांग
उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मी 13 को बनाएंगे आंदोलन की रणनीति, जानिए क्या है मांग

देहरादून, जेएनएन। प्रदेशभर के जनरल-ओबीसी कार्मिकों धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अब 13 सितंबर को आहूत बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। कर्मचारी नेता दीपक जोशी के खिलाफ बैठाई गई जांच के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। 

उत्तराखंड में शुक्रवार को जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कार्मिकों ने देहरादून में कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर धरना दिया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कार्मिक धरने पर डटे रहे। धरने के दौरान कार्मिकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ सरकार की ओर से बैठाई गई जांच को वापस लेने की मांग की। साथ ही, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
एसोसिएशन के महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुसाई ने कहा कि 18 मार्च को सरकार के साथ हुए समझौते में यह तय हुआ था कि एसोसिएशन के किसी पदाधिकारी या सदस्य का उत्पीड़न आंदोलन के परिपेक्ष्य में नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद दीपक जोशी पर लगाए गए आरोप और जांच सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। धरना स्थल पर एसोसिएशन के देहरादून जनपद के अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल, महासचिव मुकेश ध्यानी, संयोजक मुकेश बहुगुणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, अध्यक्ष शकर पाठक, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, सीएल असवाल, बृजमोहन बिजल्वाण, आशीष जोशी, सुरेश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सचिवालय में धरने पर डटे रहे संगठन 
दीपक जोशी के समर्थन में सरकार के खिलाफ जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के धरने को विभिन्न संगठनों का समर्थन रहा। शुक्रवार को भी सचिवालय अधिकारी संघ, समीक्षा अधिकारी संघ, अपर निजी सचिव संघ, सीधी भर्ती संघ, परिचालक संघ, रक्षक संघ, राज्य संपत्ति वाहन चालक संघ और सचिवालय संघ ने दीपक जोशी को पूर्ण समर्थन देने का दावा किया है।
chat bot
आपका साथी