अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: मोटापे से हैं परेशान, तो करें यह काम, मिलेगी मोटापे से मुक्ति

ऋषिकेश के गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहे हैं, जिसमें 70 देश के कुल 11 सौ साधक तन, मन की सुंदरता के लिए योग क्रिया को कर रहे हैं।

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 04 Mar 2016 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 Mar 2016 05:05 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: मोटापे से हैं परेशान, तो करें यह काम, मिलेगी मोटापे से मुक्ति

ऋषिकेश (देहरादून)। ऋषिकेश के गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहे हैं, जिसमें 70 देश के कुल 11 सौ साधक तन, मन की सुंदरता के लिए योग क्रिया को कर रहे हैं।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के तहत योग प्रशिक्षुओं को योग की विधाएं और इनकी गूढ़ता के बारे में योगाचार्य प्रशिक्षित कर रहे हैं। गंगा रिजोर्ट में महोत्सव में योगाचार्य अरुण तेरुमल व योग विशेषज्ञ नृत्या ने श्वसन के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए।



मोटापा व सामान्य स्वास्थ्य के संबंध में डॉ. निधि ने कहा कि श्वास की क्रिया आंतरिक विकारों को ठीक करने के लिए बेहद जरूरी है। इससे मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है। योगाचार्य उषा आयंगर ने सूर्य नमस्कार की क्रिया पर विचार रखते हुए मोटापा कम किए जाने के परिप्रेक्ष्य में येाग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। छठपूजा घाट में स्वामी सूर्येंद्रु पुरी ने सूर्य क्रिया एवं संजीवनी क्रिया की जानकारी व अभ्यास कराया।



स्वामी चित्त पूर्णानंद ने सामान्य स्वास्थ्य के संबंध में कहा कि आनंद जो मनुष्य का प्रथम पक्ष है उसे योग, भजन, जप उच्चारण से स्वस्थ रहने के लिए प्रयोग करना चाहिए। योग कक्षा में गीता शंकर ने मोटापे को योग से संतुलित किए जाने पर व्याख्यान दिये। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक सी रविशंकर ने बताया कि देश-विदेश से आए साधकों को योग का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं, प्रतिदिन पहाड़ी व्यंजन परोसने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जा रही है।


पढ़े:-गंगा के तट पर योग को जुटे 70 देशों के 1100 साधक

chat bot
आपका साथी