परमार्थ निकेतन में विदेशी साधकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

परमार्थ निकेतन में विदेशी साधकों ने योग व ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। 20 देशों से जुटे साधकों ने हरियाली स्थापित व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 14 Oct 2016 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 15 Oct 2016 02:00 AM (IST)
परमार्थ निकेतन में विदेशी साधकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ऋषिकेश, [जेएनएन]: परमार्थ निकेतन में विदेशी साधकों ने योग व ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। यूके, यूएस, जापान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया समेत 20 देशों से जुटे साधकों ने परमार्थ के परामध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज के सानिध्य में हरियाली स्थापित व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में पिछले 15 दिनों से लंदन, अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कोरिया सहित 20 देशों से जुटे विदेशी साधकों ने वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने साधकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रदूषण चाहे बाहर हो या भीतर, दोनों को दूर करना जरूरी है।

PICS: परमार्थ निकेतन में विदेशियों ने खेली होली

पर्यावरण को भले ही हमारी कोई आवश्यकता नहीं, लेकिन हमें हर क्षण उसकी जरूरत है। उसके बिना हमारे अस्तित्व की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहाकि इन साधकों ने यहां रहकर परमात्मा का ध्यान किया, अब अपने देश में प्रकृति का ध्यान करने की जरूरत है। इस अवसर पर साध्वी भगवती सरस्वती, सुश्री नंदिनी, आचार्य दीपक शर्मा, राजेश दीक्षित आदि उपस्थित थे। साधकों की मंगल यात्रा की कामना करते हुए स्वामी मुनि महाराज ने साधकों को रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया।

पढ़ें:-सेनिटेशन के बिना मेडिटेशन नहीं: चिदानंद

chat bot
आपका साथी