चारा काट रही महिलाओं पर भालू का हमला, पांच घायल

देवप्रयाग के नौगांव कोटा में जंगल में घास लेने गई पांच महिलाओं पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हेली रेस्क्यू करके ऋषिकेश एम्स लाया गया।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Mar 2020 01:16 PM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2020 04:12 PM (IST)
चारा काट रही महिलाओं पर भालू का हमला, पांच घायल
चारा काट रही महिलाओं पर भालू का हमला, पांच घायल

ऋषिकेश, जेएनएन। देवप्रयाग के नौगांव कोटा क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई पांच महिलाओं पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। इनमें गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हेली रेस्क्यू करके ऋषिकेश एम्स लाया गया। अन्य तीन महिलाओं का राजकीय चिकित्सालय पौड़ी में इलाज चल रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में पौड़ी से हेलीकॉप्टर से लाई गई घायल दो महिलाओं को भर्ती कराया गया। दोनों ही महिलाएं भालू के हमले में घायल हुई हैं। इन महिलाओं की हालत स्थिर बताई गई।

देवप्रयाग के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि कोटा रणकोट और नौगांव रणकोट की कुछ महिलाएं पास के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। यह देख कुछ दूरी पर मौजूद एक अन्य महिला जान बचाने के लिए भागी, तभी भालू ने उस पर भी हमला कर दिया। 

आसपास चारा काट रही तीन अन्य महिलाओं को भी भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया। घायल पांचों महिलाओं को राजकीय चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया। जहां से गीता देवी और दुर्गा देवी की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर के जरिये एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। ऋषिकेश के कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि घायल महिलाओं के हाथ, सिर और चेहरे पर भालू के हमले के घाव हैं। ये महिलाएं चारा लेने रणाकोट के जंगल गईं थी, वहीं भालू ने उन पर हमला किया। 

खांडगांव के पास घूमते दिखे दो गुलदार

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे आबादी क्षेत्र के आस-पास जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। खांड गांव के पास दो गुलदार दिखाई देने से लोग भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गुलदार का मूवमेंट बना हुआ है।

इन दिनों खेतों में हाथी के लगातार आतंक से लोग परेशान हैं, वहीं गुलदार की धमक ने भी लोगों में दहशत पैदा कर दी है। दरअसल लोगों को गांव की ङ्क्षसचाई नहर पर दो गुलदार दिखाई दिए। इस दौरान पास में छत पर खड़े कुछ लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई। 

यह गुलदार एक जंगली मुर्गे का पीछा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर गुलदार का मूवमेंट बना रहता है। यह क्षेत्र के कई पालतू कुत्तों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे हरिपुरकलां, खांड गांव, प्रतीतनगर व रायवाला में हाथी व गुलदार का आतंक पसरा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: जंगली जानवर बने मुसीबत, कहीं गुलदार तो कहीं हाथियों का आतंक

शाम ढलते ही गुलदार गांवों के आसपास मंडराने लगते हैं, और मौका मिलते ही मवेशियों को अपना निवाला बना लेते हैं। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन से जंगली जानवरों के बढ़ रहे आतंक से निजात दिलाने और जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत, लोगों में दहशत

chat bot
आपका साथी