मुख्यमंत्री ने एकता कपूर को किया उत्तराखंड आमंत्रित

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुंबई में फिल्म और टीवी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकता कपूर को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 07:55 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने एकता कपूर को किया उत्तराखंड आमंत्रित
मुख्यमंत्री ने एकता कपूर को किया उत्तराखंड आमंत्रित

राज्य ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुंबई में फिल्म और टीवी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एकता कपूर को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है। देश-विदेश के जानेमाने निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आ रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से शूटिंग के लिए पूरा सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है। एकता कपूर ने कहा कि वह उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से काफी प्रभावित हैं। वह जल्द ही उत्तराखंड आएंगी। मुख्यमंत्री ने निर्माता निर्देशक एकता कपूर को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, विशेष कार्याधिकारी अभय रावत, उप निदेशक सूचना केएस चौहान भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी