औद्योगिक ईकाइयां कर रही श्रमिकों का शोषण

संवाद सहयोगी, विकासनगर: बुधवार को मेहूंवाला माफी में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 07:52 PM (IST)
औद्योगिक ईकाइयां कर रही श्रमिकों का शोषण
औद्योगिक ईकाइयां कर रही श्रमिकों का शोषण

संवाद सहयोगी, विकासनगर: बुधवार को मेहूंवाला माफी में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में औद्योगिक ईकाइयों पर स्थानीय युवाओं के शोषण का आरोप लगाकर ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग की गई।

जिला कार्यकारिणी में सपा जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि सेलाकुई की औद्योगिक ईकाइयों में मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सभी ईकाइयों में ठेकेदारी प्रथा पर मजदूरों की नियुक्ति का विरोध करते हुए न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग सरकार से की है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मजदूरों के शोषण को शह दे रही है।

सपा जिला प्रवक्ता अर¨वद शर्मा ने कहा कि सेलाकुई को औद्योगिक क्षेत्र में रूप में विकसित करने के दौरान स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार सुविधा मुहैया कराने के सपने दिखाए गए थे। आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं का शोषण हो रहा है। स्थानीय युवाओं को ठेकेदारी प्रथा पर मजदूरी करने को विवश किया जा रहा है। 12 घंटे से अधिक कार्य लेने के बावजूद श्रम कानूनों के अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता है। जबकि किसी भी मजदूर को बोनस व मेडिकल की सुविधा नही दी जा रही है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने मजदूरों का शोषण रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। जिसका खामियाजा गरीब मजदूर वर्ग भुगत रहा है। कहा कि युवाओं का शोषण बंद नहीं होने पर समाजवादी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरु करेगी। इस दौरान सपा के जिला महामंत्री सागिर मिर्जा, सेलाकुई नगर अध्यक्ष कारी शाबिर हुसैन, नवीन त्रिपाठी, इम्तियाज मलिक, लक्ष्मण ¨सह, वाहिद इकबाल, मौ. चांद, खालिद हुसैन, गुलशेर सलमानी, अकमल अली, प्रेमचंद, माजो बेगम, नारायण ¨सह भंडारी आदि मौजूद रहे। जीवनगढ़ इकाई अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठे सवाल

विकासनगर: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम द्वारा पार्टी की मुख्य कार्यकारिणी में की जा रही नियुक्तियों को अवैधानिक करार दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष द्वारा सपा की जीवनगढ़ इकाई के अध्यक्ष की घोषणा की गई जो कि पार्टी संविधान के विरुद्ध है। सपा के संविधान के अनुसार प्रकोष्ठ का कोई भी पदाधिकारी मुख्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति व मनोनयन नहीं कर सकता है।

chat bot
आपका साथी