आश्वासन के बाद काम पर लौटे पर्यावरण मित्र

जागरण संवाददाता ऋषिकेश सफाई निरीक्षक के साथ हुए विवाद में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर गए पर्यावरण मित्रों ने शहरी विकास मंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी है। महापौर अनीता ममगाई से वार्ता के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:14 AM (IST)
आश्वासन के बाद काम पर लौटे पर्यावरण मित्र
आश्वासन के बाद काम पर लौटे पर्यावरण मित्र

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

सफाई निरीक्षक के साथ हुए विवाद में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल पर गए पर्यावरण मित्रों ने शहरी विकास मंत्री के आश्वासन के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी है। महापौर अनीता ममगाई से वार्ता के बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

सोमवार को महापौर अनिता ममगाई ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने शहरी विकास मंत्री को पर्यावरण मित्रों की हड़ताल की जानकारी दी। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए शहरी विकास मंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया गया कि घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जिसके लिए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेशित भी किया। शहरी विकास मंत्री ने दूरभाष पर उत्तरांचल स्वच्छ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खैरवार से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। शहरी विकास मंत्री ने अपील की कि त्योहार के सीजन में सफाई व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए निगम के तमाम सफाई कर्मचारी काम पर लौट जाएं। दोपहर बाद नगर निगम पहुंची महापौर ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को शहरी विकास मंत्री से हुई वार्ता का हवाला देते हुए हड़ताल को समाप्त करा दिया।

chat bot
आपका साथी