दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बढ़ रहा अतिक्रमण, स्थानीय प्रशासन भी नहीं गंभीर

रबर्टपुर से जीवनगढ़ तक दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। अतिक्रमण से यातायात भी व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रहा है। उधर अतिक्रमण की इस निरंतर बढ़ती समस्या पर स्थानीय प्रशासन भी गंभीर नहीं दिख रहा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:59 AM (IST)
दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बढ़ रहा अतिक्रमण, स्थानीय प्रशासन भी नहीं गंभीर
दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बढ़ रहा अतिक्रमण, स्थानीय प्रशासन भी नहीं गंभीर। फाइल फोटो

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। हरबर्टपुर से जीवनगढ़ तक दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। अतिक्रमण से यातायात भी व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रहा है। उधर, अतिक्रमण की इस निरंतर बढ़ती समस्या पर स्थानीय प्रशासन भी गंभीर नहीं दिख रहा।

हरबर्टपुर से लेकर जीवनगढ़ तक दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्रीय-राजमार्ग हरबर्टपुर व विकासनगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरता है। इसके अलावा बाजार से सटे अन्य क्षेत्रों में भी काफी संख्या में व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। हरबर्टपुर में प्रवेश के साथ ही संचालित होने वाली विभिन्न प्रकार की वर्कशॉप और बाजार क्षेत्र में अन्य सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साईन बोर्ड व सामान नियमित तौर से सड़क किनारे रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। 

ठीक ऐसी ही स्थिति विकासनगर बाजार और इसके बाहरी इलाकों में भी है। बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण की स्थिति और भी अधिक गंभीर है। बाजार क्षेत्रों में राजमार्ग के फुटपाथ अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हैं, इसके साथ-साथ दुकानों के सामने होने वाली बाइक और चार पहिया वाहनों की पार्किंग समस्या को कई गुना बढ़ा रही है। 

अतिक्रमण के विरुद्ध क्षेत्र में ऐसा कोई अभियान या कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है, जिससे अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन की रुचि दिखाई देती हो। वहीं, विकासनगर के उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल का कहना है कि अतिक्रमण के संबंध में नगर पालिकाओं के अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों से बात करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में सरकारी भूमि पर रातोंरात पक्का निर्माण, देर रात मौके पर पहुंच टीम ने चलाई जेसीबी

chat bot
आपका साथी