भाजपा महानगर के 11 मंडलों में चुनाव प्रभारी हुए घोषित

भाजपा ने महानगर में चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए 11 मंडलों में संगठन के चुनाव प्रभारी और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 09:55 AM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 09:55 AM (IST)
भाजपा महानगर के 11 मंडलों में चुनाव प्रभारी हुए घोषित
भाजपा महानगर के 11 मंडलों में चुनाव प्रभारी हुए घोषित

देहरादून, जेएनएन। सदस्यता अभियान के बाद भाजपा ने महानगर में चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए 11 मंडलों में संगठन के चुनाव प्रभारी और अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी से समय पर अपने-अपने मंडलों में चुनावी गतिविधियां शुरू करने को कहा गया है। ताकि मंडलों के बाद महानगर अध्यक्ष का चुनाव हो सके।

भाजपा महानगर के चुनाव अधिकारी टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने चुनाव तैयारियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत महानगर के सभी 11 मंडलों के संगठन चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि चुनाव तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को महानगर दफ्तर में सुबह 11 से बैठक रखी गई है। बैठक में नव घोषित सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी, महानगर में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश के पदाधिकारी, सरकार में दायित्वधारी, महापौर, विधायक, पार्षद, जिले के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोचोर्ं के जिला अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। इस मौके पर कार्यशाला के माध्यम से चुनाव संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में सभी जगह नौ सिंतबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

तीसरी बार नहीं बनेंगे अध्यक्ष

भाजपा महानगर के अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि पार्टी संगठन के चुनाव हर तीन साल बाद होते हैं। अध्यक्ष पद पर लगातार दो बार जिम्मेदारी संभालने वाले को तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकेगा। इसी तरह दूसरे पदों पर भी नियमों के अनुरूप ही चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें: मसूरी पालिका सभासद गीता की सदस्यता समाप्त, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी