दस उड़ानें हुई संचालित, 405 यात्रियों का आवागमन

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार को दस हवाई उड़ानें संचालित हुई जिनमें 405 यात्रियों ने आवागमन किया। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को शेड्यूल में ही शामिल नहीं थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:13 AM (IST)
दस उड़ानें हुई संचालित, 405 यात्रियों का आवागमन
दस उड़ानें हुई संचालित, 405 यात्रियों का आवागमन

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार को दस हवाई उड़ानें संचालित हुई, जिनमें 405 यात्रियों ने आवागमन किया। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को शेड्यूल में ही शामिल नहीं थी।

लॉकडाउन में दो माह बंद रहने के बाद 25 मई से देश भर में घरेलू उड़ानें खोल दी गयी हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी चौदह उड़ानों के साथ घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। जिनमें सबसे अधिक पांच उड़ानें दिल्ली-दून के बीच जबकि एक मुंबई-दून और एक दून-पंतनगर के बीच शामिल थी। मुंबई-दून के बीच की उड़ान पहले सप्ताह में सातों दिन के लिए शेड्यूल हुई थी। मगर, बाद में इंडिगो ने सप्ताह में बुधवार व शुक्रवार को छोड़कर पांच दिन उड़ान का संचलन करने का निर्णय लिया। हालांकि इस बीच चार दिन तक लगातार यह फ्लाइट कैंसिल हुई है। बुधवार को यह उड़ान शेड्यूल में ही नहीं थी। जबकि दिल्ली-दून के बीच भी एक उड़ान बुधवार को शेड्यूल में न होने के कारण बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दस उड़ानें ही संचालित हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार को दिल्ली से चार फ्लाइटें जौलीग्रांट पहुंची, जबकि दून-पंतनगर के बीच भी उड़ान संचालित हुई। उन्होंने बताया कि इन दस उड़ानों में कुल 405 यात्रियों ने आवाजाही की। जिनमें 146 यात्री दिल्ली व पंतनगर से यहां आए। जबकि 259 यात्री यहां से रवाना हुए।

------------

फ्लाइट, यात्री आए, यात्री गए

दिल्ली-दून, 16, 30

दून-पंतनगर, 01, 04

दिल्ली-दून, 65, 77

दिल्ली-दून, 17, 121

दिल्ली-दून, 47, 27

कुल, 146, 259

-----------

मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल

दून से जाने वाली उड़ानें

दून से पंतनगर- सुबह 08.00 बजे

दून से दिल्ली- सुबह 08.25 बजे

दून से दिल्ली- सुबह 11.00 बजे

दून से दिल्ली- दिन में 11.45 बजे

दून से मुंबई- दोपहर 13.05 बजे

दून से दिल्ली- दोपहर 14.30 बजे

दून से दिल्ली- सायं 19.25 बजे

------------

दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें

दिल्ली से दून- सुबह 07.20 बजे

दिल्ली से दून- सुबह 08.05 बजे

पंतनगर से दून- सुबह 10.20 बजे

दिल्ली से दून- सुबह 10.45 बजे

मुंबई से दून- दोपहर 12.25 बजे

दिल्ली से दून- दोपहर 13.50 बजे

दिल्ली से दून- सायं 18.45 बजे

chat bot
आपका साथी