लंदन रॉयल सोसाइटी सम्मान से नवाजे गए प्रो. डीएस नेगी

गढ़वाल विवि के प्रो. डीएस नेगी को लंलंदन रॉयल सोसाइटी सम्मान से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले वो विवि के पहले वैज्ञानिक बने हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 02:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 05:08 PM (IST)
लंदन रॉयल सोसाइटी सम्मान से नवाजे गए प्रो. डीएस नेगी
लंदन रॉयल सोसाइटी सम्मान से नवाजे गए प्रो. डीएस नेगी

देहरादून, [जेएनएन]: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ साइंस में रसायनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डीएस नेगी को लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी ऑफ केेमिस्ट्री ने सम्मानित किया है। यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रो. नेगी गढ़वाल विवि के पहले वैज्ञानिक हैं। 

लंदन स्थित 'फेलो ऑफ द रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री' (एफआरएससी) की स्थापना 1841 में हुई थी। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली यह सोसाइटी समूचे यूरोप में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नए आविष्कारों के लिए जानी जाती है। इस अंतरराष्ट्रीय सोसायटी का उद्देश्य पूरे विश्व में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार को उभारना और आविष्कारों को साझा करना है। रॉयल सोसायटी विश्वभर के रसायन विज्ञान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और शोध से जुड़े वैज्ञानिकों को प्रतिवर्ष सम्मानित करती है। वर्ष 2018 का अवार्ड गढ़वाल विवि के वरिष्ठ प्रो. डीएस नेगी को दिया गया है। 

प्रो. नेगी की उपलब्धियां 

प्रो. नेगी हिमालयी क्षेत्र में औषधीय पौधे के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शोध के जरिये कई प्राकृतिक उत्पादों की खोज की है। यह उत्पाद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरिया हैं। प्रो. नेगी को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: भारत-चीन व्यापार में इस उत्पाद पर निर्यात कर खत्म, मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: रीटेल ब्रांडिंग में जरूरी है कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट

यह भी पढ़ें: रीटेल ब्रांडिंग से ऐसे बढ़ाएं व्यवसाय में अपना मुनाफा

chat bot
आपका साथी