पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा Dehradun News

विवाहिता ने पति सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पति सेना में कार्यरत है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 03:41 PM (IST)
पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा Dehradun News
पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा Dehradun News

विकासनगर, जेएनएन। डाकपत्थर पुलिस चौकी में विवाहिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पति सेना में कार्यरत है। महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद मुकदमे के आदेश हुए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार पूनम पुत्री मंगल सिंह निवासी जीवनगढ़ की शादी वर्ष 2017 में कटापत्थर निवासी हरीश कुमार से हुई थी। हरीश सेना में कार्यरत है। विवाहिता का आरोप है कि पति, सास कमला और ससुर मदन सिंह शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद विवाहिता ने मामला महिला हेल्प लाइन में डाला। 

यह भी पढ़ें: दूसरे निकाह का विरोध किया तो पति ने बोला तीन तलाक

यहां काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सुलह न होने पर मुकदमे के निर्देश हुए थे। जिसके चलते डाकपत्थर पुलिस चौकी में पुलिस ने पति हरीश कुमार, सास कमला और ससुर मदन सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर शिशुपाल राणा के अनुसार आरोपित पति हरीश कुमार सेना में कार्यरत है। शादी के समय से ही ससुराली दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। 

यह भी पढ़ें: दहेज नहीं मिला तो पत्नी से की मारपीट, फिर दे दिया तीन तलाक Dehradun News

chat bot
आपका साथी