हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 27 को

देहरादून : जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी की ओर से अंडर-16 बालक वर्ग की राज्यस्तरीय हॉकी प्रि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 06:46 PM (IST)
हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 27 को
हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 27 को

देहरादून : जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी की ओर से अंडर-16 बालक वर्ग की राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के लिए देहरादून जिले की टीम का चयन ट्रायल 27 जनवरी को होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि एक से चार फरवरी तक उत्तरकाशी में प्रतियोगिता होनी है जिसमें एक जनवरी 2003 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों को नगर निगम द्वारा सत्यापित आयु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। चयन ट्रायल 27 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे से परेड ग्राउंड स्थित स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में होगा।

chat bot
आपका साथी