कांग्रेस की कलह में जोत सिंह भी कूदे

प्रदेश कांग्रेस में हाल ही में हुए जिला व शहर कमेटियों के अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर मची रार में अब प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट भी कूद गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में न तो परंपराओं का पालन हो रहा है और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।

By Edited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 08:57 AM (IST)
कांग्रेस की कलह में जोत सिंह भी कूदे
कांग्रेस की कलह में जोत सिंह भी कूदे
राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस में हाल ही में हुए जिला व शहर कमेटियों के अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर मची रार में अब प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट भी कूद गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में न तो परंपराओं का पालन हो रहा है और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की ओर से प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी में सामूहिक स्तर पर फैसले लिए जाने की बजाय व्यक्तिगत स्तर से फैसले लिए जा रहे हैं। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की जो सूची जारी की गई है, उसमें आपसी सहमति तथा वर्गीय संतुलन का अभाव है। यदि इसका अनुमोदन उच्च स्तर से लिया जाता तो वरिष्ठत नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को पार्टी से इस्तीफा देने का बयान नहीं देना पड़ता। वहीं, जोत सिंह बिष्ट के इस बयान की प्रदेश सचिव गिरीश पुनेरा व प्रवक्ता नवीन पयाल ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जो खुद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ चुका हो उसे ऐसी नसीहत नहीं देनी चाहिए।
chat bot
आपका साथी