Dehradun Crime: दो लड़कों ने किशोरी को 10 रुपये का लालच दिया, खेत में ले गए और फि‍र...

Dehradun Crime डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी और पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।

By rajesh panwar Edited By: Nirmala Bohra Publish:Sat, 11 May 2024 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 08:15 AM (IST)
Dehradun Crime: दो लड़कों ने किशोरी को 10 रुपये का लालच दिया, खेत में ले गए और फि‍र...
Dehradun Crime: दस रुपये का लालच देकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  • डाकपत्थर चौकी में महिला ने आरोपितों के विरुद्ध दी तहरीर
  • पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम में दर्ज किया मामला

जागरण संवाददाता, विकासनगर: Dehradun Crime: डाकपत्थर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी। उसमें महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया। चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार, आरोपित विधि विवादित किशोर हैं। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।

गुमशुदगी दर्ज कराई

विकासनगर कोतवाली में एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। सतीश पाल निवासी शिवपुरी कालोनी ने दर्ज कराया कि उसके पिता लापता हो गए, जो अभी तक घर नहीं आए हैं। घटना 29 सितंबर 2022 की है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सरिया चोरी

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत कुल्हाल स्थित निर्माणाधीन पुल के लिए रखा 35 एमएम सरिया के 40 पीस चोर चोरी कर ले गए। रामकुमार कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक भगवती प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरों की तलाश को सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

chat bot
आपका साथी