छल कपट ह्वै जालू छोरी छलै न रयी..पर झूमें लोग

जागरण संवाददाता ऋषिकेश उत्तराखंड लोक संस्कृति विकास समिति की ओर से इगास बग्वाल पर्व पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:27 AM (IST)
छल कपट ह्वै जालू छोरी छलै न रयी..पर झूमें लोग
छल कपट ह्वै जालू छोरी छलै न रयी..पर झूमें लोग

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

उत्तराखंड लोक संस्कृति विकास समिति की ओर से इगास बग्वाल पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में देर रात तक लोगों ने लोक गीतों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन व लोक वाद्य यत्रों के साथ पारंपरिक भौलो का खेल रहा।

चौदह बीघा नए पुल के समीप इगास पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, ग्राम प्रधान तपोवन चैन सिंह बिष्ट व समिति के अध्यक्ष जयपाल पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर व पारंपरिक भैलो खेलकर किया। कार्यक्रम स्थल के एक हिस्से में भैलो का आकर्षक कार्यक्रम निरंतर जारी रहा। वहीं दूसरी ओर मंच पर लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का आरंभ लोक गायक दीपक कुमार ने संध्या जागर के साथ किया। जिसके बाद प्रख्यात लोक गायक धूम सिंह रावत ने मेरा पहाड़ का ढोल-दमौ बाजला.. गीत के साथ उपस्थित स्त्रोताओं को थिरकने पर विवश कर दिया। उन्होंने मेरी गाजणा.., फुर घेंडुड़ी फुराफुर की प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल झूम उठा। वहीं लोक गायक विजय भारती ने भोला भंडारी.., छल कपट ह्वै जालू छोरी छलै न रयी.. गायिका अनीशा रांगड़ ने कोदू, झंगोरू, साटी मैं कतै खांदू नी.. व कौथिग.. गीत की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार गणेश कुकशाल गणी व नरेंद्र मैठाणी के संचालन में चले कार्यक्रम में ज्योति प्रकाश पंत ने आरगन, बृज पंवार ने तबला, संजय नौटियाल ने ढोलक, पंकज डबराल ने पैड पर संगत दी। वहीं संस्कृति विभाग देहरादून, नवज्योति सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों संजीव भट्ट, रीता ध्यानी, सजप्रीत अरुण, पद्मा राणा आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई, ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर आशा भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख दिनश भट्ट, शरद सिंह बिष्ट, कमल सिंह राणा, सचिव रविद्र असवाल, ज्योति रावत,नरेंद्र कैंतुरा, जितेंद्र चांदपुरी, विकास रावत, उत्तम सिंह असवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी