कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का आरोप, सरकार ने रैली विफल करने के किए प्रयास

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दूनमें आयोजित रैली को विफल करने का पूरा प्रयास किया।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 04:18 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का आरोप, सरकार ने रैली विफल करने के किए प्रयास
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का आरोप, सरकार ने रैली विफल करने के किए प्रयास

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दूनमें आयोजित रैली को विफल करने का पूरा प्रयास किया। रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन जांच के बहाने सीमा पर रोके गए। बावजूद इसके रैली पूरी तरह सफल रही। 

उन्होंने कहा कि रैली की सफलता से घबरा कर भाजपा तरह-तरह की बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि रैली की सफलता से घबरा कर भाजपा अपने पुराने बयानों को भूल नए-नए बयान जारी कर रही है। 

कहा कि जनता ने इन पांच वर्षो में भाजपा की नाकामी देखी है। देश में चौकीदारी फेल हो रही है, इसलिए सबको चौकीदार कह रहे हैं। चौकीदार की चौकीदारी में वफादारी की कमी साफ नजर आ रही है। 

उज्ज्वला योजना के नाम पर गरीबों के साथ धोखा 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उज्जवला योजना के नाम पर केंद्र सरकार गरीबों को धोखा दे रही है। इस योजना के फॉर्म में ही इस बात का स्पष्ट जिक्र है कि इसे गैस सिलेंडर अथवा गैस स्टोव के लिए ऋण लेने को भरा जा रहा है। उसे पहले छह सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दी जा रही है। यानी सरकार ने गरीब को यह ऋण देकर उसी से ही इसकी पूरी कीमत वसूल ली है। यह जनता के साथ धोखा है। 

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक मनोज रावत तथा पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी व राजकुमार उपस्थित थे। 

जल्द जारी हो सकती है प्रत्याशियों की सूची 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रत्याशियों का पैनल सौंप दिया गया है। सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। संभावना है कि देर शाम तक सूची जारी हो जाएगी।

कांग्रेस में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी 

कांग्रेस में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व ब्लाक स्तर के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इनमें अर्जुन सिंह, प्रेम सिंह गुसाई, मंगला नंद भट्ट, विक्रम लाल शाह व सुरेंद्र सिंह असवाल आदि शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: उपेक्षा से किशोर उपाध्याय दुखी, बोले मैं हूं सच्चा कांग्रेसी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस के डाटा विश्लेषण विभाग ने नियुक्त किए पदाधिकारी

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2019: राजशाही छूटी, लेकिन लोकशाही में बरकरार रही 

chat bot
आपका साथी