गांधी जंयती पर कांग्रेस ने पदयात्रा के जरिए दिया एकता का संदेश Dehradun News

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल एकता का संकल्प लिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:31 PM (IST)
गांधी जंयती पर कांग्रेस ने पदयात्रा के जरिए दिया एकता का संदेश Dehradun News
गांधी जंयती पर कांग्रेस ने पदयात्रा के जरिए दिया एकता का संदेश Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल एकता का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से पदयात्रा निकाली गई। 

पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने गांधी पार्क में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया। साथ ही संपूर्ण समाज से उनके उनके बताए मार्ग पर चलने का अवाह्न किया।

इसके बाद प्रीतम सिंह ने कचहरी स्थित शहीद स्थल जाकर राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों और स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मातबर सिंह कंडारी, शूरवीर सिह सजवाण, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री गोदावरी थापली, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक राजकुमार, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, गरिमा दसौनी, महेश जोशी, लखपत बुटोला, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास नेगी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: सीएम ने रामपुर तिराहा पहुंच शहीदों को दी श्रद्धांजलि

chat bot
आपका साथी