कांग्रेस ने की भाजपा विधायक नेगी की गिरफ्तारी की मांग, सरकार पर भी साधा निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 11:14 AM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 11:14 AM (IST)
कांग्रेस ने की भाजपा विधायक नेगी की गिरफ्तारी की मांग, सरकार पर भी साधा निशाना
कांग्रेस ने की भाजपा विधायक नेगी की गिरफ्तारी की मांग, सरकार पर भी साधा निशाना

देहरादून, जेएनएन। यौन शोषण के आरोपों से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी का पुतला दहन कर महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी निशाना होगा।  

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकत्र्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से एस्लेहॉल चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा की विधायक पर महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के साथ आरोपित की डीएनए जांच भी होनी चाहिए। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज एक जुमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में भाजपा विधायक का पुतला दहन व विरोध किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. प्रतिमा सिंह, पार्षद नीनू सहगल, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, डॉ. विजेंद्र पाल, मोहन गुरुंग, मनीष कुमार, महेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।

नेगी समेत चार विधायक आज रखेंगे अपना पक्ष

चार विधायक अब रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने अपना पक्ष रखेंगे। पहले इन विधायकों को 24 अगस्त को तलब किया गया था, मगर शनिवार शाम को इन्हें रविवार को बुलाने का निर्णय लिया गया। इनमें यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे महेश नेगी, पार्टी से निष्कासित किए जा चुके कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के अलावा देशराज कर्णवाल और पूरण सिंह फर्त्याल शामिल हैं। भाजपा की शुक्रवार को देहरादून में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी में बढ़ती अनुशासनहीनता को लेकर चिंता जताई गई थी। असल में विधायकों से जुड़े प्रकरणों के कारण सरकार व संगठन दोनों को असहज होना पड़ा। साथ ही विपक्ष भी सरकार और पार्टी के खिलाफ मुखर हो रहा है। ऐसे में अब पार्टी सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा विधायक यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग 

कोर कमेटी की बैठक में भी अनुशासनहीनता पर होगा मंथन

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक रविवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में है। राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में विधायकों की अनुशासनहीनता के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार, नई कोर कमेटी के गठन, मोर्चा और प्रकोष्ठों का गठन, विस चुनाव के मद्देनजर समिति का गठन, कोष समिति आदि पर मंथन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए अग्नि परीक्षा बना कर्मचारियों का गुस्सा

chat bot
आपका साथी