लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में प्रत्याशियों के लिए लंबा हुआ इंतजार

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए इंतजार लंबा हो गया है। कांग्रेस शुक्रवार को भी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाई।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 08:40 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में प्रत्याशियों के लिए लंबा हुआ इंतजार
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में प्रत्याशियों के लिए लंबा हुआ इंतजार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर इंतजार लंबा हो गया है। कांग्रेस शुक्रवार को भी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं कर पाई। इस वजह से नैनीताल और हरिद्वार सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अब नामांकन को मात्र एक ही दिन यानी 25 मार्च ही शेष है। प्रत्याशी घोषित करने और नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार में भाजपा को बढ़त मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी दिखाई दे रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह और जोश से लबरेज हैं। बावजूद इसके पार्टी अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। बीती बुधवार रात्रि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टिहरी सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पौड़ी गढ़वाल सीट से मनीष खंडूड़ी और अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, पार्टी प्रत्याशियों का अधिकारिक एलान होना शेष है।

नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। प्रदेश संगठन एवं पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरिद्वार सीट से मजबूत प्रत्याशी बताते हुए टिकट देने की पैरोकारी की गई है। खुद हरीश रावत अब नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। इस वजह से दोनों ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का मामला लटक गया है। पार्टी ने इस पर फैसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत किया है। 

माना जा रहा था कि बीते रोज यानी गुरुवार को होली के दिन शाम को भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को भी इंतजार खत्म नहीं हो पाया। इस वजह से पार्टी के सभी पांचों प्रत्याशियों को अब आखिरी दिन यानी 25 मार्च को नामांकन का मौका मिलेगा। प्रत्याशियों की घोषणा में देरी होने से नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार में पिछड़ने की चिंता कार्यकर्ताओं में देखी जा रही है।Lok Sabha Election: भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला सुरक्षित दांव

यह भी पढ़ें: लोकसभ चुनाव: तीरथ रावत और माला समेत 15 ने जुलूस निकालकर किया नामांकन

chat bot
आपका साथी