किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

आंदोलनरत किसानों के साथ हरियाणा-दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अभद्रता के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:38 PM (IST)
किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
आंदोलनरत किसानों के साथ हरियाणा-दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अभद्रता के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

देहरादून, जेएनएन। किसान कानूनों के खिलाफ देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में और आंदोलनरत किसानों के साथ हरियाणा-दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अभद्रता के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार का एस्‍लेहाल चौक पर पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन से पूर्व कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी कानूनों को कोविड 19 काल में पास करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन कानूनों को बना कर केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया कि उनकी सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने हरियाणा और दिल्ली सरकार की किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को अंग्रेजों की बर्बरता से भी ज्यादा खतरनाक करार देते हुए पुलिस दमन की कड़ी निंदा की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सजवान, मातबर सिंह कंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, गोदावरी थपली, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, संजय किशोर, नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, प्रमोद कुमार, गरिमा दासोनी, महेश जोशी, पार्षद डॉ बिजेंद्र पल, नीनू सहगल, अशोक वर्मा, आनंद त्यागी, अर्जुन सोनकर, सचिन थापा, प्रवीण त्यागी, सागर लामा, कमलेश रमन, शांति रावत, संगीता मित्तल, शशि सेमवाल, प्रतिमा सिंह, ललित भद्री, रोबिन पंवार, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, गिरीश, शोभा राम, दीप वोरा, दीप चौहान, पवन खरोला, कमर खान ताबी और आदर्श सूद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा दो दिवसीय दौरे पर

chat bot
आपका साथी