मुनस्यारी आपदा में मृत लोगों के परिजनों को मिले दस-दस लाख का मुआवजा: प्रीतम सिंह

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम टांगा और गैला गांव में आपदा से हुए भारी जानमाल के नुकसान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गहरा दुख जताया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:50 PM (IST)
मुनस्यारी आपदा में मृत लोगों के परिजनों को मिले दस-दस लाख का मुआवजा: प्रीतम सिंह
मुनस्यारी आपदा में मृत लोगों के परिजनों को मिले दस-दस लाख का मुआवजा: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम टांगा और गैला गांव में आपदा से हुए भारी जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। प्रीतम सिंह ने मृतक लोगों के प्रति गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्हें दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।   

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा। इस दौरान उन्होंने मांग की कि पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में दैवीय आपदा में मृत लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा जल्द दिए जाने की मांग की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जानमाल की सुरक्षा करने के साथ ही उनके समुचित विस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

एनएच के मुख्य अभियंता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल 

उत्तराखंड के कई जिलों उत्तरकाशी, पौड़ी और राजधानी देहरादून की सड़कों को और प्रेमनगर में पुश्ता ढहने से हुए नुकसान के प्रभावितों को मुआवजा देने की कांग्रेस ने मांग की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एनएच के मुख्य अभियंता और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष हरिओम शर्मा से मिला। गढ़वाल के उत्तरकाशी की बड़कोट से यमुनोत्री तक की सड़क का खस्ता हाल, पुरोला की मियागड़ कुनारा मार्ग और कुनारा खरासा मार्ग के निर्माण, ऋषिकेश से देवप्रयाग तक ऑल वेदर रोड के काम में तेजी लाने, देहरादून-हरिद्वार के बीच एनएच पर चल रहे कार्य की कछुवा गति को तेज करने, ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग में चल रहे कार्य में तेजी लाने, राजधानी देहरादून के अधिकांश ध्वस्त पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक मार्गों के बारे में बातचीत कर मांग पत्र प्रेषित किया। 

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ आपदा में लापता पांच ग्रामीणों के शव बरामद, अन्य को ढूढने का अभियान जारी

धस्माना ने मुख्य अभियंता से प्रेमनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण पुश्ता कटान में हुए लोगों के नुकसान के बारे में अवगत करवाया। साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की। मुख्य अभियंता हरि ओम शर्मा ने धस्माना को सभी मुद्दों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि बारिशों के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों पर तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर में पुश्ता निर्माण में प्रभावित लोगों को मुआवजा जल्द दिया जाएगा और प्रेमनगर, गोविंदगढ़, साईंलोक समेत सभी सड़कों का काम भी बरसात खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुमित खन्ना, ललित भद्री शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश

chat bot
आपका साथी