Uttarakhand News: सीएम आवास पर CM Dhami ने Indramani Badoni को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News स्व इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि स्व इंद्रमणि बडोनी की राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका रही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 03:50 PM (IST)
Uttarakhand News: सीएम आवास पर CM Dhami ने Indramani Badoni को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व इंद्रमणि बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ऋषिकेश : इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि

पर्वतीय गांधी उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को राज्य आंदोलनकारियों ने भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। नगर निगम स्थित इन्द्रमणि बडोनी सभागार में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में महापौर अनिता ममगाई ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि स्व.इन्द्रमणि ने उत्तराखण्ड आंदोलन को कुशल नेतृत्व प्रदान कर राज्य निर्माण के लिये मजबूत आधार तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री को भेंट किया स्मृति चिन्ह

गोरखा कल्याण परिषद की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जेबी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केबी थापा, सीबी थापा, पदमा देवी, अनीता देवी, करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मानसखंड कारीडोर से जुड़ेगा चित्रशिला धाम

कुमाऊं मंडल के अंतर्गत चित्रशिला धाम (रानीबाग) अब जल्द ही मानसखंड कारीडोर से जुड़ जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से आग्रह किया था। जोशी के अनुसार पर्यटन मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था। अब पर्यटन विभाग ने हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी से चित्रशिला धाम के भूमि संबंधी अभिलेख मांगे हैं।

जनगणना शुरू करने को कार्ययोजना बनाने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जनगणना निदेशालय, भारत सरकार द्वारा जनगणना के संबंध में जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन करते हुए ही जनगणना आरंभ की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

दो वर्षों से स्थगित जनगणना की शुरुआत को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में सचिव जनगणना एवं पुनर्गठन चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड के कारण जनगणना शुरू नहीं की जा सकी। इस मौके पर विभागीय सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि संभवतया अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी