सीएम धामी ने भारत के 7 राजदूतों से की भेंट, कहा- उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के रूप में दें बढ़ावा

Uttarakhand News सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के सात राजदूतों से भेंट की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कहा उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के रूप में वैश्विक स्तर पर तेजी से उभारा जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 17 Oct 2022 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 17 Oct 2022 07:49 PM (IST)
सीएम धामी ने भारत के 7 राजदूतों से की भेंट, कहा- उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के रूप में दें बढ़ावा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

पर्यटन, उद्योग, हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों को विभिन्न देशों में जानकारी हो इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग, हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

जानकारी उत्तराखंड शासन के अधिकारियों को दी जाए

मुख्यमंत्री ने सभी राजदूतों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं, उन देशों की बेस्ट प्रैक्टिस की जानकारी उत्तराखंड शासन के अधिकारियों को दी जाए। मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज और कल राजदूतों के साथ विभिन्न विषयों पर होने वाली बैठकों में जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उनका पूरा डाक्यूमेंटेशन किया जाए। उत्तराखंड को उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने के लिए इन सुझावों को अमल में लाकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।

उत्तराखंड में किया जाएगा सबका स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी का तेजी से प्रसार हो रहा है। उन्होंने राजदूतों को सुझाव दिया कि राज्य में विभिन्न उत्पादों की जानकारी, टूरिज्म, स्थानीय कल्चर एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जानकारी के लिए विभिन्न देशों से लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं तो इसकी भी जानकारी दी जाए। देवभूमि उत्तराखंड में सबका स्वागत किया जाएगा और हर संभव सहयोग दिया जाएगा

इस दौरान विभिन्न देशों में कार्य कर रहे राजदूतों ने सुझाव दिया कि राज्य के पर्वतीय अंचल के उत्पादों एवं भोजन को राज्य की ओर से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी मेनुफेक्चरिंग, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग की अच्छी व्यवस्था हो।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: उत्‍तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने की शुरुआत, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

योग और वेलनेस टूरिज्म

बैठक में सुझाव दिया गया कि उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म के रूप में वैश्विक स्तर पर तेजी से उभारा जा सकता है। उत्तराखंड योग की भूमि रही है। यहां से प्रशिक्षण लेकर विभिन्न देशों में लोग योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अधिक से अधिक लोग राज्य में योग का प्रशिक्षण ले सकें, इसकी राज्य में अच्छी व्यवस्था की जा सकती है।

इस अवसर पर स्वीडन में भारत के राजदूत तन्मय लाल, तजाकिस्तान में भारत के राजदूत विराज सिंह, पनामा में भारत के राजदूत उपेंद्र सिंह रावत, ब्रूनेई में भारत के राजदूत आलोक अमिताभ, केन्या में भारत की राजदूत नामग्या खम्पा, स्लोबानिया में भारत की राजदूत नम्रता एस कुमार, अल्जीरिया में भारत के राजदूत गौरव अहलूवालिया, सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय एवं अपर सचिव नितिन भदौरिया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मध्‍य प्रदेश के सागर पहुंचे, बचपन के दिनों को किया याद

chat bot
आपका साथी