मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया

भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। पार्टी के गठन से लेकर संस्थापकों के बलिदान से रूबरू कराया। भाजपा कार्यकर्ता देश हित में अपने प्राण भी न्योछावर कर देता हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:06 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 11:06 AM (IST)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।

देहरादून, जेएनएन। भाजपा संघर्षो के बूते विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। पार्टी की विचारधारा ही है कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। संगठन के कई कार्यकर्त्‍ता देश की खातिर प्राण भी गवां चुके हैं। यहां देश और पार्टी के लिए जीवन समर्पित करना भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के खून में है। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंडल प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

बुधवार को भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केदारनगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्त्‍ताओं को राष्ट्रवाद और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव जन संघ की स्थापना के साथ ही पड़ने लगी थी। कार्यकर्त्‍ताओं के त्याग और समर्पण के बल पर ही आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। हमें डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते रहना है। इस दौरान उन्होंने मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्त्‍ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। धर्मपुर विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही राज्य सरकार के विजन और योजनाओं को भी आम आदमी को बताने की जिम्मेदारी कार्यकर्त्‍ताओं को सौंपी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, दर्जाधारी रविंद्र कटारिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोविड से लड़ाई में जीत की ओर है देश

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देश की स्थिति अन्य से बेहतर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इटली जहां इस महामारी से पस्त हो गए। भारत में काफी हद तक इसे नियोजित तरीके से संभाला गया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आने वाले कुछ माह में यह आम आदमी के लिए उपलब्ध होगी। कहा कि वे राज्यवासियों को वैक्सीन मुहैया कराने को लेकर योजना तैयार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी