एनआरआइ की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भूमाफिया ने जाली पावर आफ अटार्नी बनाकर एनआरआइ की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। ऑनलाइन शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनाडा के क्रिससेंट ओंटारिया निवासी पल्लव माटा ने बताया कि उनकी डाकपत्ती राजपुर में संपत्ति है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:51 PM (IST)
एनआरआइ की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऑनलाइन शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: भूमाफिया ने जाली पावर आफ अटार्नी बनाकर एनआरआइ की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। ऑनलाइन शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनाडा के क्रिससेंट ओंटारिया निवासी पल्लव माटा ने बताया कि उनकी डाकपत्ती राजपुर में संपत्ति है। 11 फरवरी 2021 को उनके परिचित ज्ञान सहगल ने सूचना दी कि संपत्ति पर कुछ लोग आए हैं और गेट तोड़ रहे हैं। 12 फरवरी को एक बार फिर 15-16 व्यक्ति प्लाट में पहुंचे। पुलिस को सूचित करने के बाद आरोपित वहां से चले गए।

एनआरआइ ने बताया कि स्थानीय कुछ व्यक्तियों से जानकारी जुटाई तो पता लगा कि किसी ने खुर्शीद के नाम से जाली पावर आफ अटार्नी बना दी है और संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। जबकि वह कोरोना के कारण दिसंबर 2020 के बाद देहरादून ही नहीं आए। राजपुर थाना के एसओ राकेश शाह ने बताया कि जाली पावर आफ अटार्नी बनाकर जमीन कब्जाने का प्रयास करने वाले आरोपित खुर्शीद निवासी माधवपुर हजरतपुर हरिद्वार व युसूफ निवासी टर्नर रोड माजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- युवक को युवती से वीडियो कॉल पर बात करना पड़ा महंगा, ब्लैकमेल कर लिए 90 हजार

साढ़े आठ किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

 एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स (एडीटीएफ) ने साढ़े आठ किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रिस्पना पुल क्षेत्र में एक तस्कर गांजा लेकर पहुंचा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी पहचान रमेश साहनी निवासी चुक्खूवाला के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime: ठगी के मामले में नाइजीरियन को कैद, फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे थे 52 लाख

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी