प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज

हाथरस की घटना के विरोध में बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी ने शनिवार देर शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र में अनुराग चौक से जुलूस निकाला था।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 11:19 AM (IST)
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज
बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून, जेएनएन। हाथरस की घटना के विरोध में बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी ने शनिवार देर शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र में अनुराग चौक से जुलूस निकाला था। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का भी उल्लंघन करने का आरोप है।

बता दें कि, कांग्रेस के नेता हाथरस की पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की देर शाम अनुराग चौक पर एकत्रित हुए। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कार्यकर्त्‍ता प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में गौतम सोनकर, धर्म सोनकर निवासी शोभा पैलेस कालिन्दी एन्क्लेव, संगीता गुप्ता निवासी श्रीदेव सुमन नगर, अवधेश, माला निवासी शास्त्रीनगर खाला, दीवान बिष्ट समेत करीब 60-70 महिला व पुरुष हाथ में बैनर व मोमबत्ती के साथ एकत्रित थे।

 जब इन सभी से अनुमति के संबंध में पूछा गया तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस के मना करने के बाद भी सभी ने अनुराग चौक से बल्लीवाला चौक तक कैंडल मार्च निकाला। आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्त्‍ताओं ने शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन तो किया ही, मास्क तक नहीं लगा रखा था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कांग्रेस ने गांधी की मूर्ति के सामने किया मौन सत्याग्रह, यूपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हाथरस कांड के दोषियों को मिले सख्त सजा

हाथरस कांड में दोषियों को सजा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने उप्र राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि इस मामले में दोषियों को सख्त सजा मिले, जिससे इस तरह के कृत्य करने वालों को सबक मिल सके। दल की महानगर इकाई की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरन रावत कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: निशंक बोले, कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस का दोगला व छल कपट भरा चरित्र हुआ उजागर

chat bot
आपका साथी